Posts

रामकृष्णपुर में लंपी स्किन डिजीज से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण शिविर

 रामकृष्णपुर, प्रतिनिधि:

क्षेत्र के सभी पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। मवेशियों में तेजी से फैल रही खतरनाक बीमारी लंपी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम के लिए कल रामकृष्णपुर स्कूल मैदान में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पशु चिकित्सा विभाग की ओर से बताया गया है कि इस शिविर में केवल 6 माह से अधिक आयु वाले गायों को ही टीका लगाया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार लंपी वायरस बेहद घातक है और समय पर टीकाकरण ही इससे बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय है।

अधिकारियों ने पशुपालकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और अपने पशुओं को निर्धारित समय पर शिविर में लाकर अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाएं। इससे न केवल पशुओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, बल्कि आर्थिक नुकसान से भी बचाव होगा।

पशुपालकों से आग्रह:

6 माह से अधिक आयु के गाय अवश्य लाएं

सुबह से ही टीकाकरण शुरू होगा

सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें

समय पर टीकाकरण कराकर अपने प्रिय मवेशियों को लंपी वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित 

1 comment

  1. Hoe
The Voice Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...